चतरा, दिसम्बर 18 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार हंटरगंज के उरैली गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को निशुल्क विधिक जानकारी दी गई। विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा अधिनियम, मानव व्यापार सहित अन्य कई बिंदुओं पर कानून की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पीएलवी ने कहा कि लोगो को कानून की जानकारी होना अति आवश्यक है ताकि हर वह कार्य से दूर रहें जो उनके लिए गैरकानूनी है। साथ ही नाबालिक बच्चों से वाहनों का परिचालन नहीं करने की अपील ग्रामीणों की गई। इस मौके पर विभिन्न बिंदुओं ...