जमशेदपुर, मई 29 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी और मध्यस्थता विशेषज्ञ शशि तिवारी की पहल से बुधवार को एक ऐसे दंपती फिर से एक हो गए, जो कई वर्षों से आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे। उनके के दो बच्चे हैं। पत्नी ने पहले कोर्ट में भी अर्जी दायर कर रखी थी। मध्यस्थता विशेषज्ञ शशि तिवारी ने अधिवक्ता संगीता झा के माध्यम से दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। इससे दंपती आपसी मतभेद भूलकर फिर से साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों बेटों के चेहरे पर खुशी लौट आई। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के समक्ष दंपती ने एक साथ रहने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...