डालसा की न्याय रथ पहुंची पटमदा, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
जमशेदपुर, जून 25 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड में नालसा, झालसा एवं डालसा के संयुक्त 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत डालसा की न्याय रथ पहुंची। लावा पंचायत भवन एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित शिविर में लोगों और छात्राओं को मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, नशा मुक्ति, डायन प्रथा एवं पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई।डालसा के एलएडीसी अंकित प्रताप कुंवर एवं पवन कुमार तिवारी ने हेल्पलाइन नंबर 15100 और चाइल्डलाइन 1098 के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी। छात्राओं को किसी भी आपराधिक मामले की जानकारी होने पर निडर होकर शिकायत करने तथा शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखे जाने की बात बताई गई। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन एवं डालसा के पीएलवी उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.