सिमडेगा, फरवरी 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डालसा की टीम ने बुधवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाओं,सुविधाओं और प्रशासनिक रिकॉर्ड का विस्तृत जायजा लियया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने जेल के बैरकों,वार्डों और अन्य भवनों का भ्रमण किया। साथ ही कैदियों से बातचीत कर उनकी स्थिति और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। बातचीत के आधार पर टीम ने पाया कि जेल में जाति,धर्म या पंथ के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। टीम ने कैदियों को दिए जाने वाले पके भोजन की भी जांच की। जांच में पाया गया कि भोजन जेल नियमावली में निर्धारित मेनू के अनुसार तैयार किया जा रहा है और इसकी गुणवत्ता भी संतोषजनक है। इसके अलावा जेल के रजिस्टर और अभिलेखों की जांच की गई,जो पूरी तरह अद्यतन पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.