सहारनपुर, मार्च 12 -- बडगांव। कस्बे में डालर देने के झांसा देकर महिला 35 हजार की आनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता के पति ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ठगों ने कस्बा निवासी दीपक पुत्र सतपाल की पत्नी कृषणा के मोबाइल पर काल करके उसे डालर देने का झांसा दिया। कृष्णा ने झांसे में आकर ठगों द्वारा बताए गए नंबर पर चार ट्रांजक्शन करके कुल 35 हजार की रकम ट्रांसफर कर दी। पीडिता ने डालर देने की बात कही तो ठग ने 24 हजार रुपए की मांग करने लगा तो पीडिता को ठगी का शिकार होने पता लगा। पीड़िता ने घटना के बारे में पति को बताया। पीड़ित ने अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...