बलरामपुर, मई 27 -- डालपुर के चमनगंज मोहल्ले में आंधी-तूफान के दौरान टूटे पांच विद्युत पोल अब तक नहीं बदले जा सके हैं। 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है और लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान विनय यादव ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। क्षेत्र में पंखे, कूलर और फ्रिज बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी में लोग रातभर जागकर समय काट रहे हैं। जंगलवर्ती इलाका होने के के कारण शाम होते ही यह क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- टूटे बिजली पोल से हादसे का खतरा सबसे अधिक खतरा महिलाओं और बच्चों को लेकर रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...