डार्लिंग पेपर आउट कर लिया कहने वाला प्रोफेसर बुरी तरह फंसा, वायरल ऑडियो पर दी सफाई
नई दिल्ली, मई 18 -- डार्लिंग पेपर आउट कर लिया कहने वाला प्रोफेसर बुरी तरह फंस गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने वायरल ऑडियो पर सफाई दी है कि बोला-जुबान फिसल गई है। बताया गया कि आरोपी शिक्षक ने समिति के सामने वायरल ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की, हालांकि उन्होंने इसे 'जुबान फिसलना' बताया। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रा उत्पीड़न मामले ने सोमवार को बड़ा मोड़ ले लिया। प्राणीशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह से जुड़े कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने और छात्रा को प्रताड़ित करने के आरोपों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपातकालीन कार्यपरिषद की बैठक बुलाकर सख्त रुख अपनाया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने की। बैठक में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में उपलब्ध साक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.