चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा के समीप एनएच सड़क निर्माण को खोदे गए डायवर्सन में गिर कर वृद्ध विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। घटना बीते रात की बताई जा रही है, हालांकि सोमवार सुबह को गड्डे में शव देखने जाने के बाद मामले की जानकारी मिली।सम्भावना व्यक्त की जा रही है वृद्ध विक्षिप्त गड्डे में गिर पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई है। वहीं पुलिस शव जब्त कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...