सहरसा, मार्च 31 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा के वार्ड संख्या 01 स्थित गोड़पारा गांव में ड्रेनेज पर बने पुराने पुल को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कार्य किया जा रहा है। हालांकि, पुल तोड़े जाने के बाद संवेदक द्वारा डायवर्सन का निर्माण नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो सप्ताह से पुल नहीं होने और वैकल्पिक रास्ता नहीं बनने के कारण गोड़पारा गांव का नवहट्टा बाजार से सीधा संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को अब लंबा और कठिन रास्ता अपनाकर आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। गांव के निवासी दिवाना मुखिया, मनोज मुखिया, आशुतोष मुखिया, लक्ष्मण मुखिया सहित अन्य लोगों ने मांग की है कि पुल निर्माण शुरू करने से पहले डायवर्सन बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने प्रशासन और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.