बाराबंकी, अप्रैल 30 -- दरियाबाद। क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी एक युवक डायल 112 पर 19 बार फर्जी कॉल कर परेशान किया। युवक की हरकत से परेशान दरियाबाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके पूर्व भी गत वर्ष पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दरियाबाद के तारापुर निवासी युवक ललित मोहन पांडेय अक्सर डायल 112 पर फर्जी काल कर गलत सूचना दी जाती थी। कभी मारपीट होने तो कभी दुर्घटना होने की सूचना देकर पीआरवी को परेशान करता था। यह क्रम पिछले वर्ष से बना हुआ था। मजे की बात तो यह कि पीआवी के पहंुचते ही वह भाग निकलता था या इधर उधर कहीं छिप जाता था。

फर्जी कॉल की पुनरावृत्ति इस साल अप्रैल महीने में ललित मोहन ने अपने मोबाइल से 13 बार पीआरवी को फोन किया और झूठी समस्याएं बताई गई। पुलिस टीम ज़ब मौके पर जाती तो फोनकर्ता मौके से भाग जाता। ...