अमरोहा, जून 23 -- जोया (अमरोहा), संवाददाता। डायल-112 पर तैनात एक सिपाही ने प्रेमिका से विवाद होने पर जहर का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। दोनों को आनन-फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चर्चाओं में बने इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही अस्पताल से लापता हो गया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल की बोतल लेकर कोतवाली पहुंचा था सौतेला पिता पुलिस अधिकारी की जानकारी जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी एक सिपाही की जिले में डायल-112 पर तैनाती है। वर्तमान में वह डिडौली क्षेत्र में किराए के मकान पर रहता है। पहले से शादीशुदा सिपाही का मुरादाबाद की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच विवा...