गोड्डा, मई 4 -- ,क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महागामा थाना को डायल 112 सेवा के तहत पांच नई अपाचे मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। इन बाइकों के जुड़ने से अब आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और अधिक तेज व प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर आने वाली आपात कॉल्स पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इन मोटरसाइकिलों की विशेष तैनाती की जाएगी। संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ग्रामीण इलाकों में, जहां चारपहिया वाहनों की पहुंच कठिन होती है, वहां अब पुलिसकर्मी तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे। यह भी पढ़ें- पथरगामा थाना को मिली 2 हाईटेक बाइक, गश्ती व्यवस्था हुई और मजबूत पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा डायल 112 सेवा को मजबूत करने के लिए लगातार संस...