मुंगेर, दिसम्बर 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शामपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला में पासवान टोला में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद के दौरान डायल-112 के जवान को "जनता का नौकर" बताने मामले में एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शामपुर पासवान टोला में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद हो रहा था। इसी दौरान एक युवक ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को "जनता का नौकर" बताते हुए अपने भाई को गिरफ्तार करने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मौके पर सत्यापन किया तो पाया कि कॉल करने वाला युवक ही शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक और अधिक हंगामा करने लगा। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शामपुर थाना लाया। जहां थाना के हाजत में भी उसने उत्पात मचाया और पुलिसकर्मियों के स...