डायल 112 के बेड़े में शामिल हुईं आठ नई बाइक
सीतापुर, मई 19 -- सीतापुर, संवाददाता। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस का क्विक रिस्पांस सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बेड़े में नई आठ बाइक शामिल की गई है। मंगलवार को पुलिस लाइन में डायल 112 के बेड़े में शामिल की गईं आठ नई दोपहिया बाइक को पूजा- अर्चना का पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि यह नई बाइक विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए बेहद लाभदायक साबित होंगी, जहां चारपहिया वाहनों का पहुंचना बेहद कठिन होता है। शहर और ग्रामीण अंचल में संकरी गलियों, व्यस्त बाजारों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब पुलिसकर्मी बिना किसी बाधा के तेजी से घटनास्थल पर पहुंच सकेंगे। जिससे जरूरतमंद को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। आधुनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.