डायल 112 की टीम ने भटकी बच्ची को परिजनों को सौंपा
जहानाबाद, जून 5 -- अरवल, निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डायल 112 टीम को एक भटकी हुई बच्ची की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लेकर परासी थाने में लाई। थाना स्तर पर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ बच्ची के परिजनों की पहचान एवं पता लगाने का प्रयास किया गया। अथक प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों का पता दाउदनगर बताया गया, तथा उन्हें तत्काल सूचना देकर थाना बुलाया गया। परिजनों के थाना पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बच्ची को सकुशल एवं सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने मासूम बच्ची को परिजनों से मिलाया अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने अरवल पुलिस एवं डायल 112 टीम के प्रति आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.