हाजीपुर, मई 11 -- आपातकालीन सेवाओं की कार्यक्षमता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के द्वारा कार्यालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डायल-112 सेवा पर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, सिपाही एवं वाहन चालकों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान एसपी ने डायल 112 की टीम को कई निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी डायल 112 की टीम को सूचना प्राप्त होने वाले प्रत्येक इवेंट पर शीघ्र एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने साथ ही सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। वही खाली समय में क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्य करने तथा किसी भी आकस्मिक घटना में घायल व्यक्तियों को बिना विलंब उपचार हेतु निकटतम अस्पताल पहुंचाने का स्पष्ट निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला का औसत रिस्पांस टाइम 10 मिनिट से क...