जौनपुर, दिसम्बर 28 -- जौनपुर। सुरक्षा को लेकर जागरूकता तभी असरदार होती है जब जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचे और भरोसा मजबूत हो। इसी उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी 112 ने शनिवार को जौनपुर जनपद में व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित किया। जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ थीम पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता, महिला सुरक्षा और बुजुर्गों के लिए उपलब्ध विशेष सेवाओं की जानकारी दी गई। यह दो दिवसीय अभियान पुलिस महानिदेशक यूपी-112 नीरा रावत के निर्देशन में चलाया गया। अभियान जौनपुर कोतवाली के जौनपुर जंक्शन, लाइन बाजार के जेसीज चौराहा और जफराबाद में चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...