हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 6 -- बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपातकालीन सेवा डायल 112 का प्रतिक्रिया समय (रिस्पांस टाइम) दस मिनट से कम करने का निर्देश दिया है। शनिवार को सरदार पटेल भवन में गृह विभाग और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था और मजबूत करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन में उपयोग होने वाले वाहनों को तत्काल जब्त कर संबंधित लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करें। साथ ही 15 दिनों के भीतर जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने राज्य में आयोजित परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर रोक के लिए विशेष टीम गठित करने और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों की संपत्ति भी जब्त की जानी चाहिए। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.