गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- जमानियां। क्षेत्र में डायल 112 को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के नेतृत्व में कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक, संवादात्मक सत्र और एलईडी वैन के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य यूपी 112 के माध्यम से उपलब्ध त्वरित और एकीकृत सेवाओं के प्रति जनविश्वास को मजबूत करना रहा। लोगों को पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल सर्विस, महिला पीआरवी, नाइट एस्कॉर्ट और सवेरा योजना जैसी सेवाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सुरक्षा का एहसास कराने पर जोर दिया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए आपातकालीन सेवाओं के सही और समयबद्ध उपयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कलाकारों...