हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर। जिला अस्पताल की होमो डायलिसिस यूनिट की स्टाफ नर्स के ऊपर एक मरीज ने सरकारी इंजेक्शन बेचे जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। शहर के विवेक नगर निवासी विवेक निगम ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह जिला चिकित्सालय की डायलिसिस यूनिट में मरीज के रूप में उपचार करवा रहा है। यहां पर कार्यरत डायलिसिस टैक्नीशियन कई महीनों से इलाज में लापरवाही बरत रही है। मरीज ने बताया कि 16 मार्च को डायलिसिस के दौरान उसे व अन्य मरीजों को लगातार तीन घंटे तक हिपैरिन इंजेक्शन नहीं दिया गया। जिससे मरीजों को जान का खतरा हो सकता था। इसके अलावा डायलिसिस मरीजों को लगने वाला रेनोकिट इंजेक्शन जो मरीज अपने पास से खरीदकर ले जाते है। जिसकी कीमत करीब 2200 रुपए है उसे चोरी कर बाहर दुकानों में बिक्री करती है तथा मरीजों के साथ धोखाधड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.