फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। जिले में डायलिसिस मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब बेड बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। मौजूदा समय में सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को डायलिसिस के लिए दस-दस दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो जाती है। अस्पताल प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए 20 अतिरिक्त बेड लगाने का प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव में मई माह तक डायलिसिस यूनिट में बेडों की संख्या दोगुनी करने की बात है। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और लंबी प्रतीक्षा की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। सीएमएस का कहना है कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में संसाधनों का विस्तार जरूरी हो गया है। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्...