डायलिसिस के दौरान 70 वर्षीय बुर्जग की मौत, हंगामा व प्रदर्शन
अररिया, जुलाई 15 -- फारबिसगंज, निज संवादददता सोमवार की देर रात फारबिसगंज शहर के लायंस नेत्रालय के डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस के दौरान एक बुजर्ग की मौत से आक्रोशित परिजनों व समर्थकों ने जमकर घंटो हंगामा व प्रदर्शन किया। हालांकि एफआईआर व पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। मृतक 70 वर्षीय राजनारायण चौधरी सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महदीपुर गांव का रहने वाला था। परिजन एएनएम पर गले में लगी पाइप काटने की बात कहते हुए लापरवाही से मौत होने का आरोप लगा रहे थे। जबकि चिकित्सकों ने आरोपों से इनकार करते हुए जांच की मांग की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Madhepura News: अस्पताल में महिला की मौत पर किया हंगामा अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.