दरभंगा, मार्च 21 -- बेनीपुर। अनुमंडल अस्पताल में पीपीपी मोड में डायलिसिस सुविधा शीघ्र शुरु होगा। विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सुविधा अब पीपीपी मोड में अनुमंडल अस्पताल में ही जल्द प्रारंभ होने जा रही है। विधानसभा सत्र के दौरान एक गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...