चित्रकूट, फरवरी 5 -- चित्रकूट, संवाददाता। पिछले करीब साढ़े तीन माह पहले उजागर हुए 43.13 करोड़ के घोटाले के मामले में कोषागार निदेशालय ने पेंशनरों के खाते में हुए अनियमित भुगतान और संबंधित कर्मचारियों का ब्योरा तलब किया है। पूरे दस्तावेजों के साथ निदेशालय ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को लखनऊ बुलाया है। माना जा रहा है कि कोषागार निदेशालय अपने स्तर से भी विभागीय जांच शुरु करने जा रहा है। वर्ष 2018 से 30 सितंबर 2025 तक कोषागार से 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन किया गया है। इस मामले में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने चिन्हित पेंशनरों के साथ चार विभागीय कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की पुलिस एसआईटी पिछले करीब साढ़े तीन माह से जांच कर रही है। अब तक एसआईटी 36 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। छानबीन के दौरान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.