दुमका, मई 22 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दड़ाक खरौनी गांव में डायरिया (दस्त) से बीते बुधवार की देर शाम एक 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतिका के पति श्रीतन सोरेन ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी मानको मरांडी को पिछले चार दिनों से दस्त और उल्टियां हो रही थी। घर पर ही लोकल डॉक्टर से इलाज करवा रहा था कि बुधवार की रात स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर एम्बुलेंस से परिजन इलाज हेतु दुमका अस्पताल ले रहे थे। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मानको मरांडी ने दम तोड़ दिया। मानको की मौत होने पर परिजन उसे वापस घर लेकर आया और गुरुवार को विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मानको मरांडी अपने पीछे तीन बेटी और दो छोटा बेटा 8 वर्षीय रंजनजीत सोरेन तथा 4 वर्षीय प्रसंजित सोरेन को छोड़कर गया। मानको की इस तरह से मौत होने पर उनके बच्चों और पति का रो-...