हाथरस, नवम्बर 25 -- डायरिया से चार माह के बच्चे की मौत -(A) डायरिया से चार माह के बच्चे की मौत - इगलास क्षेत्र के नहचलपुर के लोग बच्चे को अचेत हालत में लेकर आए जिला अस्पताल - यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को किया मृत घोषित तो परिजन शव लेकर चले गए घर हाथरस। इगलास क्षेत्र के एक गांव निवासी चार महीने का बच्चा कोल्ड डायरिया की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे दवा भी दिलवाई, लेकिन बच्चे के स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ। परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव नहलपुर निवासी देवेंद्र के चार महीने का बेटा देव कोल्ड डायरिया की चपेट में आ गया। बच्चे को स्थानीय स्तर पर दवा भी दिलवा दी गई, लेकिन इसके बाद भी बच्चे के स्वास्थ्य में कोई लाभ ...