हाथरस, अप्रैल 26 -- हाथरस। हसायन क्षेत्र के गांव कटाई में शनिवार की रात को खाना खाने के बाद एक ही परिवार के आठ सदस्यों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन सभी डायरिया पीड़ितों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कराया। जानकारी सीएमओ डॉ. राजीव रॉय रविवार को सीएचसी पहुंचे और पीड़ितों की तबीयत के बारे में जानकारी लेने के साथ गांव भी पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। हसायन क्षेत्र के गांव कटाई में शनिवार की रात को एक परिवार के सदस्यों ने लॉकी की सब्जी और चावल खाए थे। यह भी पढ़ें- 48 घंटे से पहले प्रसूता को डिस्चार्ज नहीं किया जाए:सीएमओ खाना खाने के कुछ देर बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की श...