डायरिया रोकथाम में आशा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका
दरभंगा, जून 10 -- गौडाबौड़ाम। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गौडा बौड़ाम में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटर को डायरिया प्रबंधन के जरूरी टिप्स दिए गए। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 113 आशा कार्यकर्ताओं, सात आशा फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डायरिया की शीघ्र पहचान, बचाव, नियंत्रण और डायरिया में ओआरएस और जिंक की महत्ता के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जिले में आगामी जुलाई माह में चलने वाले दस्त रोको अभियान की गतिविधियों के बारे में भी सभी से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- एएनएम को दिया गया पोषण ट्रैकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.