बरेली, मार्च 19 -- डायरिया का हमला जारी, बच्चा वार्ड में 7 बच्चे भर्ती बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रहे बदलाव और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से बुखार के साथ ही डायरिया बच्चों पर हमलावर हो रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 27 बीमार बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। इसमें तीन बच्चों में डायरिया के लक्षण मिलने पर उनको जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। बच्चा वार्ड में कुल 12 बच्चे भर्ती है जिसमें 7 बच्चों को डायरिया की पुष्टि हुई है। बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को ठंडी तासीर वाली चीज खाने को नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही बिना चिकित्सकीय सलाह के बच्चों को कोई दवा न दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...