साहिबगंज, मई 6 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों में डायरिया का प्रकोप जारी। मिली जानकारी के अनुसार शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया, रजवाड़ा, कोयला बाजार, लखीपुर, मनसिंघा, आदि जगहों से मंगलवार से उल्टी दस्त से पीड़ित लगभग 16 डाइरिया मरीज को भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टर भी देख रहे थे सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसमें अधिकांश मरीजों का इलाज के बाद स्वस्थ होने पर बुधवार को वापस घर भेज दिया गया है। फिलहाल 6 मरीजों का इलाज जारी है। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरव,सादिक अंसारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से ओपीडी में लगातार उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या काफी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़ अधिकांश मरीजों को दबा देकर घर भेजा जा रहा है लेकिन जो गंभीर रूप से पीड़ित है उसे भर्त...