संतकबीरनगर, मार्च 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बदलते मौसम के साथ बच्चों को डायरिया और बुखार परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। सर्दी ,जुकाम, बुखार के साथ- साथ डायरिया जैसी बीमारी बढ़ रही है। बीमार होने वालों में अधिकतर बच्चे हैं या फिर बूढ़े । इस बीमारी की चपेट में वही आ रहे हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है।जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में रमेश के ढाई वर्षीय पुत्र रोशन को तेज बुखार होने पर पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। बुखार ठीक नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शहर के मोतीनगर की मीठी को बुखार के साथ झटका आने लगा था। उसे भी फौरी तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके अलावा डीघा बाईपास निवासी संतोष सिंह के आठ वर्षी पुत्र संरोश सिंह को भ...