अयोध्या, जून 6 -- रुदौली, संवाददाता। रुदौली में आरपीएच रूल आउट नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सूफियाना ग्राउंड पर हुआ जिसमें डायमंड आजाद वारियर ने नौ विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए चेक व ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डायमंड आजाद वारियर व टीवीएस एकादश के मध्य खेला गया जिसमें डायमंड आजाद वारियर ने नौ विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीवीएस एकादश ने 50 रन बनाए। अंकित दुबे ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। टीवीएस एकादश के नूर आलम ने तीन विकेट झटके। जवाब में डायमंड आजाद वारियर ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान आशुतोष यादव ने नाबाद 32 रन बनाए। मैन आफ दि मैच औ...