आगरा, अगस्त 31 -- पवन तिवारी डायबिटीज से राहत पानी है तो आटा बदलिए। मामूली बदलाव से डायबिटीज का स्तर कम हो सकता है, दवाइयां भी छूट सकती हैं। एसएन मेडिकल कालेज की एक स्टडी में आटे में बदलाव के बाद मरीजों को भारी राहत मिली है। जबकि 15 फीसदी मरीजों की दवाइयां छूटने का दावा भी किया गया है। स्टडी में अलग-अलग केंद्रों से टाइप-2 डायबिटीज वाले 568 मरीज लिए गए। इनमें से 512 मरीज पूरे अध्ययन में शामिल रहे। इनकी औसत उम्र 45 साल, वजन 70 किलो, बीएमआई 25.54 था। 419 पुरुष और 93 महिलाएं थीं। जुलाई 2023 में शुरू हुए अध्ययन में अंतिम मरीज का फालोअप जनवरी 2025 में हुआ।एसएन मेडिकल कॉलेज की स्टडी में दावा मरीजों की शुरुआत में और हर तीन महीने पर जांच की गई। एचबीए-1सी, खाली पेट-खाने के बाद की शुगर, वजन, बीएमआई, किडनी, लिवर की जांच के साथ दवा लेने और शुगर से जुड...