कौशाम्बी, मार्च 22 -- जिले के तीन शहरी और 33 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। बड़ी संख्या में हाइपर टेंशन व डायबिटीज के मरीज भी मिले। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पात्रों के गोल्डेन कार्ड तथा आभा आईडी बनाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने भरवारी, मंझनपुर व कोखराज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मेले की व्यवस्था देखी। मरीजों-तीमारदारों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। डॉक्टरों को बाहर की दवाएं नहीं लिखने का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों की खून आदि की जांच सरकारी लैब में ही कराई जाए। बताया कि कुल 860 मरीजों का इलाज किया गया। छह गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 39 पात्रों के गोल...