नई दिल्ली, मई 30 -- अगर घर में किसी को मधुमेह है, तो आपने अक्सर एक सलाह जरूर सुनी होगी- 'अब फल खाना बंद कर दो, इनमें बहुत मिठास होती है।' कई लोग इस बात को सच मानकर आम, सेब, अमरूद और यहां तक कि पपीता तक खाना छोड़ देते हैं। लेकिन क्या वाकई हर फल मधुमेह के मरीज का दुश्मन है? डायटिशियन श्वेता पांचाल कहती हैं कि असली समस्या फल नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी गलत जानकारी है। दरअसल, कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए तो वे रोज की थाली का हिस्सा बन सकते हैं। इसलिए डर की वजह से फलों से दूरी बनाने के बजाय यह समझना ज्यादा जरूरी है कि कौन-सा फल आपके लिए सही है।मधुमेह में फल नहीं खाने चाहिए? यही सबसे बड़ा भ्रम है मधुमेह का पता चलते ही कई लोग सबसे पहले फलों को अपनी प्लेट से बाहर कर देते हैं। उन्हें लगता है कि फल मीठे होते हैं, इसलिए ये सीध...