जमशेदपुर, मार्च 15 -- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं जमशेदपुर न्याय मंडल के प्रशासनिक जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकारों तथा सरकार संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से पहुंचाना है। उन्होंने डायन हत्या, यौन उत्पीड़न और बच्चों को नशे एवं ड्रग्स के धंधे में धकेलने से बचाने को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही गायब बच्चों की बरामदगी के बाद पुनर्वास करने को कहा। वे सिदगोड़ा टाउन हॉल में झालसा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। हाईकोर्ट के वरीय न्यायाधीश ने डायन हत्या को लेकर सभी महिलाओं से अपील की कि इस कुरीति को जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.