रामगढ़, मई 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना के कनकी पंचायत असनागढ़ा के ताला टोला में डायन होने के शक में मंगलवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पानो देवी पर जानलेवा हमला किया गया। यह भी पढ़ें- बिहार में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी महिला, डायन बता भीड़ ने दी दर्दनाक मौत; पड़ोसियों पर भी जानलेवा हमलाहमले का विवरण गांव के ही युवक विकास टुडू ने बुजुर्ग महिला के गर्दन टांगी से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बुजुर्ग महिला पानो देवी की गिद्दी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में बुजुर्ग महिला पानो देवी के पुत्र प्रेम प्रसाद टुडू ने गिद्दी थाना पुलिस को लिखित देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिसके बाद गिद्दी पुलिस ने आरोपी विकास टुडू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया ...