डायन-बिसाही में महिला की हत्या के केस में दोषी करार, सजा 25 को
रांची, जून 16 -- रांची, संवाददाता। नामकुम थाना क्षेत्र के जामुनटोली गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर महिला की हत्या करने के मामले में ट्रायल फेस कर रही आरोपी बाशो देवी उर्फ बसंती देवी अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मंगलवार को दोषी करार दिया है। उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख निर्धारित की है। आरोपी जेल में रहकर ट्रायल फेस कर रही है। अभियोजन के अनुसार, 23 जुलाई 2022 की सुबह करीब पांच बजे सीमा देवी गांव के चापाकल के पास बर्तन धो रही थीं, तभी बाशो देवी वहां पहुंची और साबल से उनके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सीमा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.