दुमका, मई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।डायन-बिसाही बताकर महिला के साथ मारपीट कर मैला पिलाने की कोशिश करने के मामले में दो महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना दुमका शहर के डंगालपाड़ा के हिजला रोड में हुई है। पीड़ित महिला रीना देवी का आरोप है कि वह 24 अप्रैल को अपने घर के आंगन में काम कर रही थी कि पड़ोस की फुलकुमारी देवी,बेटी पिंकी देवी एवं गंगाधर मंडल आए और गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगे। लोहे के रॉड से हमला किया गया। डायन-बिसाही बताकर उसके साथ मारपीट की गई। मैला पिलाने की कोशिश की गई। हो-हल्ला करने पर लोग जुट गए। लोगों के जुटने पर सभी लोग भाग खड़े हुए। नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.