दुमका, अप्रैल 28 -- मुफस्सिल थाना अन्तर्गत डुमरसोल गांव में डायन-बिसाही के संदेह में एक युवक ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। यह घटना सोमवार को दोपहर में हुई। घटना की खबर मुफस्सिल थाना की पुलिस को देर शाम में मिली। पुलिस रात में ही घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवक मुंशी टुडू को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। मुफस्सिल थाना में मृतका की बेटी मकलू हांसदा के बयान पर युवक के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना अन्तर्गत मालभंडारो पंचायत के डुमरसोल गांव में विधवा पकू हेम्ब्रम का पुश्तैनी मकान है। पड़ोस में ही आरोपी युवक मुंशी टुडू का भी मकान है। युवक की मां-पिता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.