रांची, फरवरी 3 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी थाना क्षेत्र के मल्टी गांव में डायन बिसाही के आरोप में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पांच महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिलाओं में 30 वर्षीय मंजू उराईन, 39 वर्षीय संजू केरकेट्टा, 43 वर्षीय मीना लकड़ा, 45 वर्षीय भेलो लकड़ा और 58 वर्षीय मंगरी लकड़ा शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि 5 जून 2023 को मल्टी गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्धा बासो उराईन को डायन बताकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर कुआं में फेंक दिया गया था। इस घटना को लेकर मृतका की पुत्री पुष्पा उराईन ने पांच नामजद समेत दो अन्य और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सभी महिला आरोपियों को गिरफ्तार...