गुमला, जून 12 -- गुमला, संवाददाता। गुमला थाना क्षेत्र के कोटेंगसेरा गांव में डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध की हत्या के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह पीडीजे सुजीत नारायण अजीत कुमार सिंह के आदेश पर सचिव रामकुमार लाल गुप्ता ने मामले की जांच के लिए पीएलवी को घटनास्थल भेजा। पीएलवी द्वारा पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के बाद सचिव स्वंय वहां पहुंचे और मृतक की पत्नी से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। यह भी पढ़ें- गुमला में डायन के नाम पर हत्या पर झालसा का संज्ञान साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से 50 किलो अना...