रांची, मार्च 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में डायन बताकर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना होली के दिन की बताई जा रही है। गांव के पुका महतो ने गौरी देवी नामक महिला को डायन कहकर मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही जेंडर सीआरपी की टीम ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांव पहुंचकर मामले में हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता कराया। मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन गांव के पुका महतो ने गौरी देवी को डायन बताकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी का कहना था कि उसके बेटे की तबीयत खराब होने के पीछे गौरी देवी का हाथ है। इसी शक के आधार पर उसने महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद गांव में इस मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई।जेंडर सीआरपी और पंचायत ने की बैठक:सूचना मिलने के बाद जेंडर सीआरपी की टीम ने...