देवघर, मई 26 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया कि बच्चों के बीच हुई मामूली विवाद को लेकर परिवार में कहा-सुनी शुरू हो गई। उसी दौरान घर के कुछ सदस्य तथा अन्य लोगों ने उसे डायन बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- डायन कह कर महिला के साथ मारपीट उपचार के बाद पीड़िता ने रिखिया थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में महिला पर हमला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान क...