मधुबनी, अप्रैल 26 -- शंकर प्रसाद बिस्फी । आधुनिक युग में आज भी महिलाएं डायन के आरोप में प्रताड़ना का शिकार हो रही है। ऐसी एक घटना में एक महिला का डायन कह कर प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गयी। मामला भोजपंडौल पंचायत के सलेमपुर गांव का है। महिला के आवेदन पर गांव के ही रवि कुमार, मुक्ति यादव एवं अन्य तीन के विरूद्ध बिस्फी थाने में केस दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपितों द्वारा बच्चे की तबीयत खराब हैने पर महिला द्वारा जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गयी। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...