मुंगेर, अप्रैल 13 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव में महिला को 'डायन' बताकर एक ही परिवार के चार लोगों को लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस ने इस कांड के सिलसिले में दोनों पक्षों से दो-दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ​विदित हो कि शुक्रवार को अंधविश्वास और दबंगई के कारण गीता देवी और उनके पति कपिल सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर राइफल की कुंद और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ दबंगों पर नशे के कारोबार में संलिप्त होने और विरोध करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस हमले में कपिल सिंह का सिर फट गया था, जिसके बाद सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्र...