देवघर, जनवरी 29 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के राकूडीह जमनी गांव में एक महिला को डायन बताकर परिजनों के साथ मारपीट को लेकर पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि सोमवार को पानी लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के दिवाकर मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, राजीव मिश्रा व पंकज मिश्रा ने घेर लिया व उसकी पत्नी को डायन बताते हुए आरोप लगाया कि उसके जादू-टोना के कारण उनके परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत खराब रहती है। आरोपितों ने पत्नी से तबीयत ठीक कराने की बात कही और नहीं करने पर मैला पिलाने की धमकी दी। जब आरोपों का खंडन करते हुए विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...