सहरसा, मई 9 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड के काशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही गांव वार्ड संख्या 12 में एक महिला को डायन बताकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी सहित जेवरात लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने काशनगर थाना में आवेदन देकर राजेश मेहता, भानु मेहता, तनुलाल मेहता, निक्की देवी, नीरज कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार, रूबी कुमारी, काजल कुमारी एवं रमेश मेहता पर आरोप लगाया है। काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.