जामताड़ा, जनवरी 3 -- डायन बताकर महिला की हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद जामताड़ा, प्रतिनिधि। डायन बताकर महिला की निर्मम हत्या के मामले में जामताड़ा कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के न्यायालय ने शनिवार को सजा के बिंदु पर अंतिम सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए प्रत्येक पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हत्या के इस मामले में सजा के बिंदु पर शनिवार को सुनवाई पूरी हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना गांव निवासी निरंजन महतो, परिमल महतो और गंगाधर महतो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद त...