पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। सात निश्चय-3 के तहत अनुसूचित जाति एवं महादलित समुदाय के कल्याण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का गहन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला के कुल 24 चिन्हित अनुसूचित जाति एवं महादलित टोला/ग्रामों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्णिया सदर प्रखंड के बिक्रमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित महेंद्रपुर पलासी महादलित टोला के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य अजीत ऋषि, सेविका कंचन कुमारी, सहायिका पोली देवी तथा स्थानीय जलधर ऋषि सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। वही नुक्कड़ नाटक में कलाकार राकेश कुमार, निर्मल कुमार, अनुज कुमार, कन्हैया कुमार, बिक्रम कुमार, किशन कुमार, अंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.